फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदा आला रे आला...

Sun, 06 Sep 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक में मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया। सजावट की भव्यता देखने के लिए लोगों की मंदिरों में भीड़ लगी रही। देर रात तक मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ता रहा। मंडलियां भजन कीर्तन करती रहीं।
विज्ञापन

शनिवार को कान्हा के जन्मदिन की खुशी में सुबह से ही लोग तैयारियों में जुट गए। लोगों ने उपवास रखा और पूजा अर्चना की। मंदिरों में सुबह से ही सजावट शुरू हो गई। रंग बिरंगी लाइटें लगाई गईं। शाम होते ही मंदिर लाइटों से जगमगा उठे। सजावट की भव्यता को देखने लिए दूरदराज से लोग पहुंचे। नंदलाल के लिए पालना फूलों से सजाया गया। माखन मिश्री भोग के लिए तैयार की गई। फल, ड्राई फ्रूट समेत छप्पन भोग सजाए गए। राधा-कृष्ण की मूर्तियों को नए वस्त्र पहनाए गए। शाम से ही भजन कीर्तन शुरू हो गए और देर रात तक चलते रहे। शहर के ठाकुरद्वारा मंदिर की छटा ही निराली रही। मंदिर को भव्य रोशनी से सजाया गया। पूरी सड़क पर रंगीन रोशनी के बल्ब लगाए गए। फूलों और झालरें लगाई गईं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें