फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: श्रीराम इंटर कॉलेज के मेधावियों को राज्यपाल ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
-लखनऊ के राजभवन में किया गया सम्मानित, छात्राें के उज्ज्वल भविष्य की कामना की
विज्ञापन

फोटो संख्या 9
बड़ौत। लखनऊ के राजभवन में आयोजित आठ राज्यों व पांच केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस समारोह के आयोजन के दौरान श्रीराम इंटर कॉलेज बड़ौत के 18 मेधावी छात्रों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कॉलेज के डायरेक्टर उपेन्द्र चौधरी व प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने बताया कि राजभवन से प्राप्त निमंत्रण पर कॉलेज के 18 मेधावी छात्र-छात्राओं को लेकर लखनऊ राजभवन पहुंचे थे, जहां पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। बताया कि अब तक कॉलेज से 2019 की बोर्ड परीक्षा में तनु तोमर ने इंटरमीडिएट में यूपी टॉपर, वर्ष 2020 की बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट कक्षा में अनुराग मलिक व हाई स्कूल कक्षा में रिया जैन ने यूपी टॉपर, गत वर्ष की बोर्ड परीक्षा में कॉलेज के छात्र अर्जुन चौधरी ने प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया। राज्यपाल ने डायरेक्टर व प्रधानाचार्य को भी सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले छात्रों में अर्जुन चौधरी, विशु चौधरी, अनुराग मलिक, कपिल शर्मा, शिवम सक्सेना, उज्ज्वल तोमर, रोहित, उमंग वशिष्ठ, दिव्यांशी दांगी, अनुराठी, वर्षा, गरिमा कौशिक, शिवानी, खुशी चौधरी, क्रिस्टी तोमर, अवनी तोमर, गरिमा तोमर व स्वाति शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें