फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के पुत्र के रिसेप्शन में राज्यपाल के आने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रमाला। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के पुत्र प्रकेत आर्य का 12 दिसंबर को पैतृक गांव बासौली में रिसेप्शन है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत दो राज्यों के राज्यपाल के शामिल होने की उम्मीद है। इसके लिए वहां हेलीपैड बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के पुत्र प्रकेत आर्य की पिछले वर्ष शादी हुई थी। कोरोना संक्रमण के चलते शादी के कार्यक्रम में दोनों तरफ से परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। अब रिसेप्शन अपने पैतृक गांव बासौली में 12 दिसंबर को किया जा रहा है। इसके लिए वहां तैयारियां की जा रही हैं। वहां कई वीआईपी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए वहां हेलीपैड बनाया जा रहा है। इसका जिलाधिकारी राजकमल यादव और एसपी नीरज जादौन ने बुधवार को निरीक्षण किया। वहां सुरक्षा व्यवस्था, सडक़ निर्माण, पार्किंग आदि की व्यवस्था का जायजा लिया। इस कार्यक्रम में करीब पंद्रह हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, एसपी नीरज जादौन ने बताया कि इस बारे में अभी तक किसी का अधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि कौन-कौन मेहमान शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें