फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी गेंहू क्रय केन्द्र पर बरसात से गेंहू को बचाने के लिए नहीं है पर्याप्त व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। अमीनगर सराय रोड स्थित सरकारी क्रय केंद्र पर बरसात से गेहूं को बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। उधर, सरकारी गेहूं क्रय केंद्र से गोदामों में मात्र 30 फीसदी गेहूं की भेजा गया है। ऐसे मेें यदि बरसात हुई तो काफी गेहूं भीगकर खराब हो सकता है। विभागीय अधिकारियों को इसकी जरा भी चिंता नहीं है।
विज्ञापन

जनपद में गेहूं की बंपर खरीद हो रही है। इसके चलते करीब 70 फीसदी गेहूं अब भी क्रय केंद्रों पर है। जिसे गोदामों में भिजवाया जा रहा है। बारिश की आशंका को देखते हुए सभी क्रय केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पॉलिथीन और तिरपाल की व्यवस्था कराए जाने की बात कही जा रही है। बड़ौत में अमीनगर सराय रोड स्थित सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर बरसात से गेहूं को बचाने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। ऐसे में यदि हल्की भी बरसात होती है तो काफी गेहूं भीगकर खराब होने की आशंका है। पहले भी बरसात के चलते कुछ गेहूं भीग गया था।
मतगणना के बाद बढ़ी खरीद
एसएमआई विष्णु शंकर ने बताया कि पंचायत चुनाव के बाद गेहूं खरीद तेजी से बढ़ी है। पंचायत चुनाव के दौरान कुल तीन हजार कुंतल खरीद हुई थी। मतगणना पूरी हुई तो गेहूं खरीद बढ़ गई। अब तक कुल 11 हजार कुंतल गेंहू की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन

गोदाम व टिन शेड का सहारा
मंडी सचिव विनोद राणा ने बताया कि गेहूं का उठान तेजी से हुआ है। बताया कि गेहूं को बारिश से बचाव के लिए टिन शेड हैं। साथ ही तिरपाल की व्यवस्था भी है। उधर, इस संबंध में जब एसएमआई विष्णु शंकर ने बताया कि गेहूं को बारिश से बचाने के लिए उनके पास पर्याप्त साधन हैं। बारिश होने पर गेहूं की बोरियों के ऊपर प्लास्टिक की पन्नी और तिरपाल डालकर भीगने से बचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें