फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाफल तैयार करने के लिए शासन ने मांगा सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की ई-मेल आईडी पर शिक्षकों व अभिभावकों को भेजने होंगे अपने सुझाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2021 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। अब परीक्षाफल तैयार करने की कवायद चल रही है। इसे लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद लोगों से सुझाव मांग रहा है। यह सुझाव निर्धारित ई-मेल आईडी पर 10 जून की दोपहर दो बजे तक दिए जा सकेंगे।
विज्ञापन

जिले 34092 विद्यार्थी यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 में शामिल होने थे। परीक्षा कार्यक्रम भी बोर्ड ने जारी कर दिया था, लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर कई बार असमंजस की स्थिति बनी और फिर आखिरकार परीक्षा को शासन स्तर से निरस्त कर दिया गया। अब परीक्षाफल तैयार करने को लेकर शासन स्तर पर तो असमंजस की स्थिति बनी ही हुई है, इसके अलावा अभिभावक भी इसे लेकर कुछ परेशान नजर आ रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि उनका बच्चा परीक्षा होती तो अच्छे नंबर लाता, जबकि अब तो परीक्षा एवरेज नंबरों के आधार पर बनाए जाने की बात कही जा रही है। इन्हीं सब बातों लेकर माध्यमिक शिक्षा परिसर ने शिक्षकों, अभिभावकों व अन्य लोगों से सुझाव मांगा है। सभी लोग अपने सुझाव माध्यमिक शिक्षा परिषद की ई-मेल आईडी upboardexamination2021@gmail.com पर भेज सकते हैं। डीआईओएस सर्वेश कुमार ने बताया कि कोई भी व्यक्ति परीक्षाफल से संबंधित सुझाव निर्धारित ई-मेल आईडी पर 10 जून की दोपहर तक भेज सकता है। उनके सुझावों के आधार पर ही माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षाफल तैयार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें