फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंकियों से निकल रहा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नंबर 19 की आर्य नगर कालोनी के लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगरपालिका परिषद के अफसरों की अनदेखी के चलते नगरवासी दूषित पानी पीने को मजबूर है। अभी नगर के वार्ड नंबर पांच के निवासियों की गंदे पानी की शिकायत दूर भी नहीं हुई कि बुधवार को वार्ड नंबर 19 की आर्य नगर कालोनी के लोगों ने नल में आ रहे गंदे पानी को लेकर आक्रोश जताया। प्रदर्शन कर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
सभासद प्रताप चौहान के नेतृत्व में एकत्र हुए नगरवासियों ने बताया कि तीन वर्षों से उनके क्षेत्र में नलों से गंदा पानी आ रहा है। इसकी शिकायत लगातार विभागीय अफसरों व कर्मचारियों से की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। एक सप्ताह से नल के पानी में कीडे़ भी निकल रहे है, इससे पानी पीने से बीमार पड़ने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने नगरपालिका के अफसरों को तीन दिनों का समय देकर कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेेतावनी दी। इस अवसर पर राजवीर, सुनील, प्रमोद, अंकित, देवेंद्र, संजीव, आकाश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 दिन से पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण
दाहा। गांव तवेलागढ़ी में 20 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे ग्रामीणों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है। तवेलागढ़ी गांव में 20 दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। जिसके चलते ग्रामीण पीने के पानी को भी तरस गए हैं। दीपक, कालूराम, सुकरमपाल, मोती, इंदरपाल, मंगल, राजकुमार, कृष्णपाल, लोकेंद्र, सुधीर, बाबूराम, रमेश आदि ने बताया कि पशुओं के लिए भी पीने की पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि पेयजल आपूर्ति जल्द सुचारु नहीं हुई तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें