फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश टिकैत बोले- कंपनियां चला रहीं सरकार, संसद से बड़े हो गए पूंजीपति और कहा...

Sun, 25 Jul 2021 08:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसी पार्टी की नहीं है, सरकार तो कंपनियां चला रही हैं। पढ़िए उन्होंने और क्या-क्या कहा।
विज्ञापन
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसी पार्टी की नहीं है, सरकार तो कंपनियां चला रही हैं। अब संसद से बड़े व्यापारी हो गए हैं। व्यापारियों के गोदाम पहले बन गए और बिल बाद में पास हुए। व्यापारियों को पहले से ही पता था कि क्या कानून बनने जा रहा है।

विज्ञापन


बागपत पहुंचे भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि बड़ी इंडस्ट्री की पहुंच देश की संसद तक हो जाएगी तो आम आदमी का जीना मुश्किल हो जाएगा। कंपनी बढ़ेगी, आम आदमी की जेब से पैसा जाएगा। 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ने की बात को अफवाह करार दिया।

वहीं पंचायत में युवक को पीटने पर कहा कि वह युवक मुखबिर होगा। उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर की ऐतिहासिक पंचायत होगी। यहां के कार्यकर्ता भी पंचायत की तैयारी करें। पंचायत में कड़े निर्णय लिए जाएंगे। देश को आंदोलन ही बचाएगा। कोई भी राजनीतिक दल किसानों का उत्पीड़न करेगा तो उसका विरोध किया जाएगा। इसके बाद राकेश टिकैत ने बिनौली के सिद्धगुरु स्थान नीलकंठ आश्रम जिवाना में पहुंचकर सिद्धगुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें