फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में सरकार ने किए अभूतपूर्व कार्य: नागर

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन में सरकार ने किए अभूतपूर्व कार्य: नागर
विज्ञापन

बड़ौत। बड़ौत विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं का शनिवार को विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मलेन हुआ। इसमें लॉकडाउन के दौरान सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता राज्य सभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर नेे कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में मोदी और योगी सरकार ने जो काम किया है, वह बेहद प्रशंसनीय है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत यूपी ने बहुत तेजी से गरीबों और गांव लौटे श्रमिकों तक मुफ्त राशन पहुंचाया गया। आर्थिक राहत पैकेज का एलान किया। सरकार ने दो लाख लीटर प्रतिदिन सैनिटाइजर बनाने काम किया है। कामगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा दिया गया। जिला अध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी वर्गों के लोगों के लिए कार्य किया है। इस अवसर पर विधायक केपी मलिक, क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनिवाल, आईटी संयोजक हर्ष चतुर्वेदी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीरज शर्मा, बड़ौत नगरपालिका चेयरमैन अमित राणा, पूर्व विधायक साहब सिंह, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, डॉ. आत्मा राम तोमर, कुल प्रकाश, सुदेश चौहान, बिजेंद्र शर्मा, वीरेश तोमर, राकेश जैन, अनीता खोखर, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, शिवा यादव, दिपेश तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें