फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं में निहारिका और भानू, दसवीं में शेखर दांगी बनें टॉपर

विज्ञापन
बागपत के क्रिस्तु ज्योति कॉवेंट सीनियर सैकेंड्री हाईस्कूल में रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाते मेधा - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
12वीं में निहारिका और भानू, दसवीं में शेखर दांगी बने टॉपर
विज्ञापन

बड़ौत/बागपत। काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। 12वीं में क्रिस्तु ज्योति कॉन्वेंट स्कूल बड़ौत की विज्ञान वर्ग की छात्रा निहारिका और भानू ने संयुक्त रूप से 95.75 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया। 10वीं में इसी स्कूल के छात्र शेखर दांगी ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। क्रिस्तु ज्योति स्कूल बागपत के दसवीं के छात्र उदय जैन ने जिले की मेरिट में दूसरा स्थान हासिल किया।
शुक्रवार दोपहर तीन बजे क्रिस्तु ज्योति स्कूल बागपत और बड़ौत में नतीजे जारी किए गए। बड़ौत स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर नर्सी ने बताया कि 12वीं में संयुक्त रूप से निहारिका और भानू ने जिला टॉप किया है। वंशिका मित्तल 92.25 प्रतिशत के साथ दूसरे और सत्यम सरोहा 91.75 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 10वीं में बड़ौत के छात्र शेखर दांगी ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया। बागपत स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर सजिता ने बताया कि उनके स्कूल के छात्र उज्जवल जैन ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की मेरिट में दूसरा स्थान बनाया। शिवांश पांडेय 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्या सिस्टर नर्सी, उप प्रधानाचार्या सिस्टर अमला, विजय, हर्ष, अमित, दीपा, मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये भी चमके
क्रिस्तु ज्योति बड़ौत में 10वीं में छात्रा आयुषी 95 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल की मेरिट में दूसरे और निशांत 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
ध्रुवी खत्री और उदय जैन ने टॉप किया स्कूल
बागपत। क्रिस्तु ज्योति स्कूल बागपत के नतीजों में 12वीं कक्षा की छात्रा ध्रुवी खत्री ने 90.75 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया। रचित जैन 90 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे, अगम और प्रेरणा कौशिक 89.5 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। स्कूल टॉप करने वाली ध्रुवी के पिता डॉ. राकेश खत्री, माता डॉ. शालिनी राकेश ने कामयाबी पर खुशी जताई। ध्रुवी ने कहा कि वह भी डॉक्टर बनना चाहती हैं। दसवीं में उदय जैन ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया। शिवांश पांडेय 95.6 प्रतिशत के साथ दूसरे, मिहिका किशोर 91.6 प्रतिशत के साथ तीसरे, शिवांश यादव 91 प्रतिशत के साथ स्कूल की मेरिट में चौथे, रिशिता पंवार 90.6 प्रतिशत के साथ पांचवें और शुभम 90.2 के साथ छठे स्थान पर रहे।
बोले टॉपर
8-10 घंटे की कड़ी मेहनत
12वीं की टॉपर निहारिका पुत्री चितवन निवासी आनंद गंज मंडी ने 95.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद टॉप किया। पिता चितवन यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हैं, जो बड़ौत कोतवाली में तैनात रहे और हाल में गौंडा बस्ती में है। माता सुजाता गृहिणी हैं। परीक्षा के दौरान निहारिका ने 8 से 10 घंटे कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई की। वह सिविल सेवा में जाना चाहती है। खास बात है कि निहारिका मोबाइल व सोशल मीडिया से दूर रही।
इंजीनियर बनना चाहती है भानू
12वीं की टॉपर भानू पुत्री अमित तोमर बड़ौत की मधुबन कालोनी की रहने वाली हैं। पिता अमित तोमर कृषि विभाग में बाबू के पद पर विकास भवन बागपत में कार्यरत हैं। जबकि माता नीतू तोमर गृहिणी हैं। भानू इंजीनियर बनाना चाहती हैं। भानू ने 7 से 8 घंटे नियमित रूप से पढ़ाई की।
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर प्रोग्राम बनने की इच्छा
हाईस्कूल के जनपद टॉपर छात्र शेखर दांगी पुत्र बिजेन्द्र निवासी लुहारी हाल सूर्य नगर कालोनी बड़ौत का रहने वाला है। शेखर ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में टॉप किया है। माता नीरज बेटे की सफलता पर खुश हैं। छोटा भाई अर्पित कक्षा एक में पढ़ता है। पिता की दूध की डेयरी। शेखर दांगी सॉफ्टेवयर प्रोग्रामर बनना चाहते हैं।
------------------
टॉपर्स का स्कोर कार्ड
भानू
कंप्यूटर साइंस 99
रसायन विज्ञान 91
भौतिक विज्ञान 95
गणित 100
अंग्रेजी 89
----------
निहारिका
कंप्यूटर सांइस 97
रसायन विज्ञान 95
भौतिक विज्ञान 98
बायोलाजी 98
अंग्रेजी 90
------------------
शेखर दांगी
कंप्यूटर साइंस 100
अंग्रेजी 84
रसायन भौतिक विज्ञान 100
हिन्दी 100
गणित 98
------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें