फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुलिस चौकी के पास दुकान से लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-पाठशाला बस स्टैंड चौकी पर सोती रही पुलिस और दुकान की छत उखाड़कर कर ली गई चोरी
विज्ञापन

फोटो नंबर 04केएआर 2
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे में पाठशाला बस स्टैंड चौकी के पास किरयाना की दुकान को निशाना बना चोर आठ नकद और ढाई लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। दुकान मालिक के भतीजे अभिनव ने कोतवाली में शिकायत की।
विज्ञापन

सांकरौद गांव के हरेंद्र उर्फ बबलू की पाठशाला पुलिस चौकी से डेढ़ सौ मीटर दूर बिजलीघर के पास परचून की दुकान है। रविवार रात चोर दुकान की छत उखाड़ कर दुकान में घुसे। यहां से चोर गल्ले में रखे आठ हजार रुपये और ढाई लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। वहां से निकलकर जा रहे एक ग्रामीण ने दुकान की छत पर चोर खड़े हुए देखकर मालिक को फोन किया। मगर नींद में दुकान मालिक फोन नहीं उठा सके। सोमवार सुबह दुकान पर पहुंचने के बाद उन्हें चोरी की घटना का पता लगा। दुकान मालिक के भतीजे अभिनव ने पुलिस से शिकायत कर चोरों का पता लगाकर घटना के खुलासे की मांग की। इससे पहले भी चोर सांकरौद गांव के रहने वाले आशीष की जूते की दुकान से लाखों रुपये केे जूते-चप्पल चोरी कर ले गए थे। इस तरह पाठशाला चौकी के पास चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस के अनुसार चोरों का पता लगाया जा रहा है और इस घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें