फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: घर-घर जाकर बेटियों को वीरांगना शिविर में भेजने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
-शिविर का उद्देश्य बेटियों को संस्कारवान व आत्मरक्षा के लिए सशक्त बनाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। आर्यवीर दल 22 मई से नगर के डिवाइन पब्लिक स्कूल में आठ दिवसीय राष्ट्रीय आर्य वीरांगना शिविर का आयोजन करेगा। इस शिविर का उद्देश्य बेटियों में संस्कार, अनुशासन, आत्मरक्षा, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जागरूकता विकसित करना है। संगठन के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से अपनी बेटियों को शिविर में भेजने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन


आर्यवीर दल के रक्षा सचिव आनंदपाल आर्य ने बताया कि यह शिविर बेटियों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित होगा। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से उन्हें महत्वपूर्ण जीवन कौशल सिखाए जाएंगे। इन कौशलों में आत्मरक्षा के गुर और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना शामिल है। शिविर में सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। संगठन का मानना है कि ऐसी शिक्षा से बेटियां सशक्त बनेंगी। अधिक से अधिक बेटियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार, सुनील आर्य, विनय आर्य, दीपक आर्य, ऋतु आर्य, राजेश उज्जवल, योगेंद्र सरोहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें