राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली में कार्यक्रम आयोजित
बड़ौत। बावली गांव के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की इकाई नेहरू युवा केंद्र बागपत द्वारा डीएम के निर्देश पर वर्षा जल के संरक्षण को लेकर कैच द रेन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का शुभांरभ प्रधानाचार्या कविता चौधरी व जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी ने फीता काटकर किया। कॉलेज में वर्षा जल संरक्षण विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता हुई। जिसमें छात्रों ने निबंध लेखन एवं चित्रों के जरिए वर्षा जल संरक्षण की आवश्यकता एवं इसके उपायों पर विचार प्रस्तुत किए। चित्रकला प्रतियोगिता में खुशबू, राखी तथा ख़ुशी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान व निबंध प्रतियोगिता में मेघा, वर्षा तथा ख़ुशी ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में सोनिका, कोमल, पूजा चौधरी, रेणु एवं गीता ने जल संरक्षण विषय पर विचारों से छात्राओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बावली युवा मंडल के अध्यक्ष सुमित कुमार, सदस्य दानिश मलिक, अनस, आर्यन, दीपक, अंकुर का योगदान रहा।