फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने पेंटिंग बनाकर दिया मतदान करने संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। तेड़ा के आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज में शनिवार को मतदाता जागरूकता हेतु छात्राओं ने फेस पेंटिंग, वॉल पेंटिंग, पेड़ों पर पेंटिंग और रंगोली बनाकर मतदान करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव व जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह के निर्देश पर आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विद्यालय में हुए मतदाता जागरूकता स्वीप कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने फेस पेंटिंग, वॉल पेंटिंग, , वृक्षों पर पेंटिंग व मनमोहक रंगोली सजाकर मतदान करने का संदेश दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह ने बताया 18 वर्ष उम्र वाले बच्चों की वोट बनवाने का कार्यक्रम तथा जो पहले से ही वोटर है वे शत प्रतिशत अपने मताधिकार का प्रयोग करें। वोट बनवाने के लिए चलाए जा रहे सुपर हिट कार्यक्रम में मतदान केंद्रों पर बीएलओ नवीन वोट बनाने व मतदाता पुनरीक्षण अभियान चला रहे हैं। इसका उद्देश्य कोई व्यक्ति ना मताधिकार से छूट न पाए हैं। इसमें पलटू राम, मुकेश, धर्मेंद्र ,दिव्या ,मानसी, वशी, दीपा, शीतल, मुस्कान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें