बिनौली। दीपावली के उपलक्ष्य में तेड़ा के आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं ने मनमोहक रंगोली के माध्यम से कोरोना संक्रमण से बचाव व महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 11 की भावना मोघा, प्रियम, रूबी, दीपिका पंवार, मनीषा, काजल, मुस्कान, सोनम, शीतल, अवनी, आसमीन, शैली, छवि, अन्नू, राधा, आंचल ने रंग बिरंगे रंगों से कोरोना संक्रमण से बचाव, महिला सशक्तिकरण, मोर, वेलकम, दीया की मनमोहक रंगोली बनाकर सभी का मन मोह लिया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डीपी सिंह ने प्रतिभागी सभी छात्राओं को पुरस्कृत किया।