फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा में मकान के बाहर गली में खेलते समय बिजली के खंभे से करंट लगने पर पांच वर्षीय बालिका की मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गमगीन माहौल में बालिका के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा में मुस्तकीम परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार की रात करीब दस बजे वह परिवार के साथ मकान के बाहर बैठा हुआ था। उसकी पांच वर्षीय पुत्री जिया भी मकान के बाहर गली में पड़ोसी बच्चों के साथ खेल रही थी। निकट ही एक बिजली के खंभे में करंट उतरा हुआ था। खेलते-खेलते जिया, साजिद पुत्र सोनू व आलिम पुत्र मोमीन करंट की चपेट में आ गए। परिजन आनन फानन में तीनों बच्चों को लेकर प्राइवेट चिकित्सक के यहां पहुंचे। चिकित्सक ने जिया को मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत होने से परिजनो मे कोहराम मच गया। शनिवार की सुबह गमगीन माहौल में बालिका के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें