फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरनपुर नवादा में बुखार से बच्ची की मौत, युवक में डेंगू की पुष्टि

विज्ञापन
पूरनपुर नवादा में बुखार से पीड़ित युवक - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
पूरनपुर नवादा में बुखार से बच्ची की मौत, युवक में डेंगू की पुष्टि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। पूरनपुर नवादा गांव में बुखार से शनिवार को आठ माह की बच्ची की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, गांव के एक युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है। ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने के साथ ही फॉगिंग कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पूरनपुर नवादा निवासी अंकित की आठ वर्षीय पुत्री लव्विया पिछले तीन दिनों से बुखार से पीड़ित थी। उसका उपचार दिल्ली के अस्पताल में कराया जा रहा था। शनिवार शाम को उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, गांव में साहिल पुत्र शौकत अली में डेंगू की पुष्टि हुई है। उसका इलाज निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में एक दर्जन से अधिक लोग बुखार से पीड़ित है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के मुख्य मार्ग पर कई साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है और उसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों अमित शर्मा, सुमित शर्मा, पवन, टीटू, काली चरण, कृष्ण, ललित आदि ने जलभराव से निजात दिलाने व स्वास्थ्य शिविर के साथ गांव में फॉगिंग कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें