फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नगर में धूमधाम से निकाली जाएगी घट यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
-बैठक में यात्रा को सफल बनाने का किया आह्वान, जिम्मेदारी सौंपी
विज्ञापन

बड़ौत। नगर में रविवार को निकाली जाने वाली घट यात्रा को सफल बनाने के लिए शनिवार को नेहरू रोड स्थित श्री 1008 पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में कमेटी की बैठक हुई। इसमें कमेटी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

बैठक मेें वक्ताओं ने बताया रविवार सुबह से शुरू होने वाला श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान आगामी 22 जुलाई तक चलेगा। विधान के लिए जहां पूरे मंदिर को लाइट से सजा दिया गया है। वहीं विधान में लगने वाले इंद्र-इंद्राणी के लिए शुद्ध भोजन की व्यवस्था कर दी गई है। बैठक के दौरान विधान में लगने वाले पात्रों में सतेंद्र जैन को सौधर्म इंद्र, अतुल जैन को कुबेर इंद्र, शशांक जैन को यज्ञ नायक, झंडारोहण डॉ़ पवन जैन, दीप प्रज्ज्वलन अतुल जैन का चुनाव किया गया। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि सिद्ध चक्र महामण्डल विद्यान पंडित नरेश चंद जैन हस्तिनापुर वालों के कुशल निर्देशन में शुरू होगा। इस दौरान नगर के मुख्य मार्गों से घट यात्रा भी निकाली जाएगी। बैठक में अतुल जैन, मुकेश जैन, प्रमोद जैन, अदिश जैन, निरंजन जैन, अमन जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें