फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विलांस के आधार पर मिल रही जानकारी

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/बागपत / अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आईटीबीपी के बर्खास्त सिपाही आदित्य उर्फ प्रिंस की मौत के बाद उसका साथी रोहित उर्फ बाबा फरार चल रहा है। पुलिस को पता है कि रोहित साथी प्रिंस के असलाह लिए हुए है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि रोहित, अलग-अलग मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा है।
विज्ञापन


वह किसी भी स्थान पर ज्यादा देर नहीं ठहरता। यह जरूर है कि वह आसपास के ही इलाके में छिपा हुआ है। कई जगह तो ऐसा हुआ है कि पुलिस के पहुंचने के कुछ समय पूर्व ही वह वहां से फरार हुआ है। रमाला थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव का कहना है कि रोहित, लगातार जगह बदल रहा है। उसकी और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। शनिवार को ककड़ीपुर, असारा, ककौर और शामली के नाला गांव में दर्जनों जगह पर दबिश दी गई, लेकिन सफलता नहीं मिली है। रोहित के कई साथियों के बारे में जानकारी मिल रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें