फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लेडयुक्त तार की चपेट में आने से फिर बछडे की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सिनौली गांव मेें ब्लेड युक्त तार की चपेट में आने से आए दिन मर रहे पशुओं के विरोध में रविवार को गांव के युवकों ने प्रशासनिक अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रविवार को युवकों ने समाजसेवी विपिन पूनिया के नेतृत्व मेें प्रदर्शन किया। विपिन पूनिया ने कहा गांव के खेतों में लगी ब्लेड युक्त तारों से आए दिन गांव में घूमने वाली घुमंतू गाय और बछड़ों की मौत हो रही है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। रविवार को भी एक बछडे़ की ब्लेड युक्त तार की चपेट मेें आने से मौत हो गआ। सूचना देने के बाद भी न तो कोई प्रशासनिक कर्मचारी मौके पर पहुंचा और न ही पशु पालन विभाग से। जबकि सीएम योगी के निर्देश है गाय और बछड़ों का विशेष ध्यान रखा जाएं, लेकिन अधिकांश कर्मचारी मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ाने में जुटे हैं। इसको अब बर्दास्त नहीं किया जाएगा। बाद में युवकों ने बछडे़ के शव को दफनाया और चेतावनी दी यदि जल्द समस्या नहीं हुई तो उग्र आंदोलन शुरू होगा। इसमें मास्टर रविंद्र, अरविंद शर्मा, प्रमोद, श्रीपाल, सागर, मोनू, शुभम, नितिन, रोहित, पप्पू, वंश आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें