फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों के दामों में बढ़ोत्तरी होने से आमजन परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दो दिन के लॉकडाउन के बाद क्षेत्र में खाद्य पदार्थों के दामों में बढ़ोत्तरी होती दिख रही है। इससे आमजन परेशान है। स्थानीय लोगों ने डीएम से जमाखोरों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के सुरेंद्र तोमर, कपिल, विनीत, सत्यपाल ने बताया कि गुटखा के दामों में भी उछाल आ गया है। पांच रुपये प्रति अदद गुटखा की कीमत सात रुपये दुकानदार वसूल रहे हैं। यही हाल कुछ खाद्य पदार्थों का भी है। वैसे सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से घोषणा किया गया है कि जमाखोरों के खिलाफ रासुका के अंतर्गत कार्रवाई होगी। नगर मेें दुकानों के अलावा व्यापारियों व दुकानदारों के गोदाम हैं। जहां पहले से ही सामानों को स्टॉक किया जा चुका। बाजार में महंगाई को नियंत्रित करने के लिए जिम्मेदारों को उचित कदम उठाने की जरूरत है।
डीएम राजकमल यादव ने बताया कि जीवन रक्षक दवाइयों और खाद्य पदार्थों की जमाखोरी को रोकने के लिए अभियान चलाया गया है। डीएम और एसपी खुद दवा की दुकानों की जांच कर रहे है। इसके अलावा संबंधित एसडीएम दुुर्गेश मिश्र और सीओ आलोक कुमार के स्तर से जांच की जा रही है। ड्रग्स इंस्पेक्टर, माप बांट तौल निरीक्षक, वाणिज्य कर विभाग के उपायुक्त सहित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि नियमित जांच करें और यदि कहीं जमाखोरी और मुनाफाखोरी का मामला सामने आए तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें