बड़ौत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतगणना एजेंट वही बनेगा, जिसके पास अधिकतम 72 घंटा पुराना कोरोना निगेटिव की जांच रिपोर्ट होगी। 72 घंटे से अधिक पुराना जांच रिपोर्ट मान्य नहीं होगी। इसके अलावा बिना कोरोना निगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत किए किसी को भी मतगणना परिसर में घुसने नहीं दिया जाएगा।
सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने बताया कि प्रत्याशियों को मतगणना अभिकर्ता आवेदन पत्र उसी काउंटर से प्राप्त होंगे। जिस काउंटर से उन्होंने नामांकन पत्र खरीदा था। 30 अप्रैल को आवेदन पत्र मिलेगा और उसी दिन मतगणना अभिकर्ता बनाए जाएंगे। इसलिए प्रत्याशियों व उनके मतगणना अभिकर्ताओं को अनिवार्य रूप से बृहस्पतिवार को अपना कोरोना टेस्ट करवा लें और शुक्रवार को उसका जांच रिपोर्ट प्राप्त कर ले, अन्यथा की स्थिति में दो मई को होने वाली मतगणना में वह प्रवेश नही पा सकेंगे। चाहे वह प्रत्याशी ही क्यों न हो। संवाद