बालैनी। दौलतपुर गांव में गैस सिलिंडर से घर में आग लग गई। परिजनों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। वहीं, फायर ब्रिगेड़ ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दौलतपुर गांव निवासी अशफाक ने बताया कि शनिवार को चाय बनाते समय गैस सिलिंडर पाइप लीक होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग घर में चारों तरफ फैलने लगी और सामान को चपेट में ले लिया। इसके बाद परिजन मोहसिना, अफजाल, रईसा, गलसमा, मोहम्मद समी, फरजाना व गुलिस्तां ने किसी तरह भागकर जान बचाई। वहीं, जानकारी पाकर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से घर में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। संवाद