फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गढ़ी कलंजरी का स्वास्थ्य केंद्र हुआ खंडहर

विज्ञापन
विज्ञापन
-महिलाओं ने प्रदर्शन कर केंद्र की मरम्मत और स्टॉफ नियुक्ति की मांग उठाई
विज्ञापन

फोटो - 3
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। गढ़ी कलंजरी गांव का स्वास्थ्य केंद्र खंडहर हो गया है। केंद्र पर स्टाफ की नियुक्ति न होने के कारण ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। शुक्रवार को गांव की महिलाओं ने प्रदर्शन कर केंद्र पर स्टाफ नियुक्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

गढ़ी कलंजरी के स्वास्थ्य केंद्र पर दस साल से स्टॉफ की नियुक्ति नहीं हुई है। रख-रखाव के अभाव में भवन खंडहर हो रहा है। महिलाओं ने भवन में उपले पाथने शुरू कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र शुरू न होने के कारण ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों को इलाज कराने के लिए बागपत, खेकड़ा या फिर गाजियाबाद जाना पड़ता है। कई बार केंद्र पर स्टॉफ की नियुक्ति कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। शुक्रवार को गांव की महिलाओं ने केंद्र पर स्टाफ की नियुक्ति कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से केंद्र पर स्टाफ नियुक्त कर लोगों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की मांग की। इस मौके पर सुनीता, कविता, जगरेश, प्रमिता, विमला मौजूद रहीं। सीएमओ डा. महावीर सिंह का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र के भवन की हालत ठीक कराई जाएगी और उसके बाद स्टाफ की तैनाती कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें