-छात्रों द्वारा भरे गए फार्म में दर्शाए जा रहे गलत, छात्र परेशान
फोटो संख्या 7
बड़ौत। विश्वविद्यालय की वेबसाइट में आई तकनीकी खराबी के चलते सैकड़ों छात्र-छात्राएं परेशान हैं। खराबी के चलते छात्रों द्वारा भरे गए फार्म मेंं गलत विषय दर्शाये जा रहे हैं। इसको लेकर छात्रों ने संबंधित कॉलेजों के प्राचार्य को समस्या के समाधान कराए जाने की मांग की।
आपको बता दें कि पिछले एक माह से विवि की वेबसाइट सही ढंग से काम नहीं कर रही है, जिस कारण कई दिनाें तक बीएड मेें प्रवेश फार्म करने को लेकर छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अब उन छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिन्होंने सेमेस्टर वार अगली क्लास के लिए फार्म भरे हैं। फार्म भरते समय छात्रों ने जिन विषयों को लेने की इच्छा जताई, उनकी बजाए अन्य विषय दर्शाए जा रहे हैं। यानी गलत विषय खुल रहे हैं। इस समस्या से एक नहीं, ब्लकि सैकड़ों छात्र परेशान हैं।
ये बोलीं छात्राएं
जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा स्नेहा ने चौथे सेमेस्टर के लिए फार्म भरने के लिए विवि की वेबसाइट खोली तो वेबसाइट पर वे विषय खुल रहे हैं, जो हमारे कॉलेज में ही नहीं हैं। बताया कि विवि की वेबसाइट पर एजुकेशन, भौतिक विज्ञान सहित अन्य विषय खुल रहे हैं, ये विषय हमारे कॉलेज में नहीं हैं। छात्रा दीपिका ने बताया कि बीए में हिन्दी विषय भरा था, लेकिन उसकी जगह दूसरा विषय दिखा रहा है।
वर्जन-
विवि की वेबसाइट पर छात्रों को फार्म भरने में दिक्कतें हो रही हैं, जो विषय छात्रों ने भरे हैं, वे विषय न खुलकर दूसरे विषय खुल रहे हैं। इस संबंध में विवि के कुलपति को अवगत कराया गया है, उम्मीद है जल्द समाधान हो जाएगा।- डा़ प्रवित्रा खत्री प्राचार्या जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज।