फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश विसर्जन पर हंगामा

Mon, 28 Sep 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में दस दिन से चल रहा गणेश महोत्सव शहर में शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ। गणेश प्रतिमा के विसर्जन पर हंगामा बरप गया। गणपति प्रतिमा को यमुना में विसर्जित करने से रोकने पर भक्तों का गु्स्सा पुलिस प्रशासन के भड़क गया। भक्तों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन विरोधी नारेबाजी की। अधिकारियों के समझाने पर शहर के दोनों गणपति प्रतिमाओं को जॉनी नहर में विसर्जित करने के लिए श्रद्धालु रवाना हुए।
विज्ञापन


रविवार को सुबह से ही गणेश प्रतिमा विसर्जन को रोकने के लिए पक्काघाट पर पुलिस तैनात कर दी गई। दोपहर में पिलाना के लोग प्रतिमा विसर्जन करने के लिए पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कई लोगों से गणेश की प्रतिमा छीन ली गईं। पुलिस ने पक्काघाट पर पहुंचे लोगों की तलाशी भी ली।

इस पर महिलाओं की पुलिसकर्मियों के साथ तीखी झड़प हुई। शाम को बागेश्वर मंदिर के गणेश महोत्सव संपन्न कराकर शोभायात्रा निकालने के बाद लोग पुराने कस्बा स्थित यमुना में गणपति प्रतिमा के विसर्जन के लिए चले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें रोक दिया, जिससे श्रद्धालुओं ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


हंगामा बढ़ता देख और पुलिस बुलाई गई और यमुना घाट की नाकाबंदी कर दी। आक्रोशित लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आयोजक प्रदीप पिंडारी ने कहा कि यमुना में विसर्जन रोक कर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हालांकि पुलिस की सख्ती के सामने आखिरकार लोगों को लौटना ही पड़ा। लोग गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जानी नहर के लिए रवाना हो गए। बड़ा बाजार के गणपति बप्पा को भी जानी की गंग नहर में विसर्जन के लिए ले जाया गया।

धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा
इससे पूर्व, दस दिन से शहर के बड़ा बाजार और बागेश्वर महादेव मंदिर में चल रहा गणेश महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। पूरा शहर गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा। शहर में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में डीजे, बैंड बाजे की धुन पर लोग झूम उठे। झांकियां निकाली गईं। लोगों ने जमकर गुलाल उड़ाया। एक दूसरे को गुलाल लगाकर दीपावली से पूर्व ही होली मनाई। उनके स्वागत में जगह-जगह फूल बरसाए गए और प्रसाद वितरण किया गया।

शोभायात्रा निकाली
अग्रवाल मंडी टटीरी। गणेश सेवा समिति द्वारा गणेश जी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह ने शुभारंभ किया। शोभायात्रा अग्रवाल धर्मशाला से शुरू हुई, जो आर्य समाज रोड, बाजार, मेन रोड, मंडी होते हुए मूर्ति विसर्जन के लिए जानी के लिए रवाना हुई। शोभायात्रा में बैंड, ढोल की धुन पर लोगों ने जमकर डांस किया और गुलाल से होली खेली। शोभायात्रा में अंकुश गोयल, अमित गोयल, सोनू मित्त्ल, प्रवीन गोयल, अनिल गोयल, अंकुर शर्मा, आकाश गोयल, प्रशांत वर्मा, मनोज जैन, बबलू जैन, मृदुल मित्तल,मनीष गोयल ने सहयोग किया।

निवाड़ा चौकी के पास विसर्जन
पुलिस पक्काघाट और पुराना कस्बा में श्रद्धालुओं को प्रतिमा विसर्जन के लिए रोकती रही। जबकि सोनीपत से आकर लोगों ने गणपति बप्पा की दो बड़ी प्रतिमाओं समेत दर्जनों प्रतिमाओं का विसर्जन निवाड़ा पुलिस चौकी के सामने किया। पुलिस ने उन्हें रोकने की बजाय रास्ता भी साफ कर दिया। लोगों ने स्नान कर पुण्य कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें