फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला एवं क्षेत्र पंचायत के लिए नामांकन आज से

Mon, 28 Sep 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के पहले चरण के चुनाव के लिए सोमवार से सुबह आठ से सायंकाल चार बजे तक नामांकन शुरू होगा। जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन कलक्ट्रेट परिसर स्थित एआईजी (स्टांप) कार्यालय पर किया जाएगा। क्षेत्र पंचायत के लिए नामांकन प्रक्रिया पिलाना और खेकड़ा विकास खंड कार्यालयों पर ही होगी।
विज्ञापन


पहले चरण में खेकड़ा और पिलाना में चुनाव हो रहा है। दोनों ब्लाकों में सात जिला पंचायत के वार्ड और क्षेत्र पंचायत के 149 वार्डों में चुनाव होना है। जिला पंचायत के वार्ड 15 से 21 के लिए घमासान सोमवार से ही शुरू हो जाएगा। खेकड़ा में एक से 68 वार्डों का चुनाव होगा, जबकि पिलाना में एक से 81 वार्डों में चुनाव प्रक्रिया होगी।

सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। 28  और 29 सितंबर को पहले चरण का नामांकन किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य के लिए कलक्ट्रेट परिसर स्थित एआईजी (स्टांप) कार्यालय पर नामांकन किया जाएगा। इसकी व्यवस्था पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत के नामांकन की प्रक्रिया पिलाना और खेकड़ा विकास खंड कार्यालयों पर कराई जाएगी। एआईजी स्टांप राम दयाल ने बताया कि नामांकन के लिए व्यवस्था पूरी कर ली गई है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें