फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों से तस्करों को गांजा बेचने का खेल, पुलिस की ऑडियो से खुली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। थानों से तस्करों को गांजा बेचने का खेल जारी है। सिंघावली अहीर थाने के पुलिसकर्मी व महिला तस्कर के बीच गांजा खरीदने व बेचने की ऑडियो वायरल हो रही है। यह मामला सामने आने पर अन्य थानों में तस्करों से पकड़ा गया गांजा व अन्य मादक पदार्थ की जांच कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

तस्करों से पकड़ा गांजा व अन्य मादक पदार्थों को मुकदमा दर्ज करने के बाद मालखाने में रखा जाता है। इन्हें दोबारा बेचने का खेल चल रहा है। यह मामला पुलिस अधिकारियों के सामने भी आया है। सिंघावली अहीर थाने के एक पुलिसकर्मी व डौला गांव की महिला तस्कर के बीच बातचीत की ऑडियो लीक हुई तो थानों से मादक पदार्थ बेचने के खेल का पता चला। इसके बाद रविवार को मालखाने का गांजा तुलवाया गया। उसके पूरा होने का दावा किया जा रहा है।
ऐसे हुई गांजा बेचने की बात
डौला गांव की एक महिला तस्कर व पुलिसकर्मी में बातचीत का ऑडियो सामने आया है। पुलिसकर्मी का कहना है कि इस समय सख्ती चल रही है और तेरा नाम भी लिया जा रहा है कि वह गांजा बेचती है। यदि ऐसा है तो बता कहां बेचेगी। डौला में किसी को मत बेचना, तू बागपत में बेचना। कभी तू मुझे भी फंसवा दे। सात के रेट में मिलेगा और दो की जगह तीन किलो मिलेगा, क्योंकि मुझे भी रुपये की जरूरत है। इसके बाद सप्लाई की बात तय होती है तो पुलिस कर्मी कहता है कि इंस्पेक्टर साहब बागपत गए हैं, कभी वह रास्ते में मिल जाएं। इसलिए शाम को जब वह निकलेंगे तो मौका देखकर फोन कर दूंगा और तू आकर ले जाना।
विज्ञापन

जिस पुलिसकर्मी की वह ऑडियो है, उसे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से संबंध रखने के कारण सस्पेंड कर दिया गया है। थाने से अभी तक गांजा बेचा नहीं गया था। मालखाने में रखे गांजे को तुलवा लिया है। वह पूरा मिला है।-दीक्षित कुमार त्यागी, थाना प्रभारी सिंघावली अहीर
एक पुलिसकर्मी के आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से संबंध की जानकारी मिली थी। उसके खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। थानों से गांजा बेचने की बातचीत हो रही है तो यह गंभीर है।-मनीष कुमार मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें