- ओडिशा से तस्करी कर नोएडा ले जा रहा था गांजा, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा
फोटो नंबर 15केएआर 3
खेकड़ा (बागपत)। ढिकौली-बंथला मार्ग से बुधवार रात पुलिस ने अलीगढ़ और एटा के गैंगस्टर सुधाकर निवासी चौधरी सराय मोहल्ला कस्बा लालपुर जिला बदायूं व हाल निवासी द्वारका सिटी नोएडा को सात किलो 820 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
ढिकौली-बंथला मार्ग से गांजा तस्करी में पकड़े गए सुधाकर से पुलिस ने पूछताछ की। उसने बताया कि ओडिशा से गांजा तस्करी कर लाता है और नोएडा, अलीगढ़ के अलावा दिल्ली में बेचता है। बुधवार रात ओडिशा से तस्करी कर गांजा लेकर नोएडा जा रहा था। बरामद किए गए गांजे की कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। इस मामले में जांच अधिकारी कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर का कहना है कि गांजा तस्करी करने वाले सुधाकर के खिलाफ अलीगढ़, एटा, बदायूं, कासगंज, देवरिया जिले के थानों में धोखाधड़ी और गैंगस्टर समेत 25 मामले दर्ज हैं।