फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किताबी ज्ञान के लिए रास्ते में कीचड़ से बचने का विज्ञान पढ़ रहे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
- लुहारी गांव में कीचड़ के बीच से होकर कॉलेज जाने को मजबूर हो रहे विद्यार्थी
विज्ञापन

- 500 मीटर मार्ग पर जलभराव और झाड़ियों से परेशानी, सांप निकलने से बना रहता है खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। केएचआर इंटर कॉलेज खामपुर लुहारी में पढ़ने वाले 550 से अधिक विद्यार्थियों को रोजाना रास्ते में हुए कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। लुहारी गांव से कॉलेज तक जाने वाले मार्ग पर आधा किमी तक कीचड़ फैला हुआ है। वहीं मार्ग के किनारे उगी झाड़ियों में से आए दिन सांप निकलने से विद्यार्थियों को डर बना रहता है। विद्यार्थियों ने अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
गांव के अजित सिंह एडवोकेट, सुधीर दांगी, जयवीर, महावीर, अनिल आदि का कहना है कि मार्ग के बराबर में बने नाले से पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। जिस कारण नाला ओवरफ्लो होने के कारण हर समय मार्ग पर जल भराव व कीचड़ रहता है। इस मार्ग से लुहारी, खेड़ा हटाना, खामपुर सहित अन्य गांव के विद्यार्थियों को प्रतिदिन कॉलेज पहुंचने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए एसडीएम और बीडीओ से मांग की। वहीं एडवोकेट अजित सिंह ने भी समस्या को लेकर सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो वायरल किया है।
विज्ञापन

- कीचड़ से खराब हो जाती है यूनिफॉर्म

कॉलेज जाने के लिए इस रास्ते से रोजाना गुजरना पड़ता है। कीचड़ के कारण कई बार कपड़े खराब हो जाते हैं। साफ कपड़ों में घर से निकलते हैं, लेकिन कॉलेज पहुंचने तक ड्रेस पर कीचड़ लग जाता है। रास्ता ठीक हो जाए तो काफी राहत मिलेगी। - विराट दांगी, विद्यार्थी

- झाड़ियों में सांप निकलने से लगता है डर
रास्ते के किनारे लंबी झाड़ियां उगी हुई हैं। इनमें से आए दिन सांप निकलते रहते हैं। कॉलेज आते-जाते समय डर बना रहता है। रास्ते की सफाई कराने के साथ जल निकासी की व्यवस्था भी होनी चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित रास्ता मिल सके। अक्षय दांगी, विद्यार्थी

वर्जन
- रोजाना विद्यार्थी काॅलेज आकर समस्या को लेकर शिकायत करते हैं। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। - जितेंद्र नैन, प्रधानाचार्य
विज्ञापन

वर्जन
यह मामला संज्ञान में आया है। ग्राम सचिव को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मंगाई जाएगी और रिपोर्ट का आधार पर जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा। - सहेंद्र, बीडीओ बड़ौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें