फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर अमन की ढाई लाख की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। बली गांव में फार्मासिस्ट सुरेंद्र हत्याकांड को अंजाम देने के आरोपी गैंगस्टर अमन की पुलिस ने दो लाख 55 हजार रुपये की संपत्ति जब्त कर ली। अमन के खिलाफ हत्या समेत 15 मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन

सीओ अनुज मिश्रा, कोतवाली इंस्पेक्टर ओपी सिंह बुधवार को भारी पुलिस बल लेकर बली गांव पहुंचे। उन्होंने फार्मासिस्ट सुरेंद्र हत्याकांड को अंजाम देने में शामिल रहे गैंगस्टर अमन के मकान को जब्त करने की कार्रवाई की। सीओ ने बताया कि अमन के खिलाफ हत्या, लूट, जानलेवा हमला करने समेत 15 मुकदमे दर्ज है। जब्त किए गए मकान की कीमत ढाई लाख रुपये है, जिस पर सील लगा दी है। साथ ही जब्त की कार्रवाई का बोर्ड लगा दिया गया है। अमन के परिवार वालों को भी सील हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें