फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 को बंद हो जाएगी रमाला शुगर मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। बागपत और मलकपुर मिल का पेराई सत्र पूरा हो गया है। बुधवार को रमाला मिल ने किसानों का पूरा इंडेंट जारी कर क्रय केंद्रों पर तौल बंद कर दिया। साथ ही 27 मई को मिल बंद करने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

रमाला मिल के मुख्य गन्ना विकास अधिकारी अजय कुमार यादव ने बताया कि 21 मई को किसानों का पूरा इंडेंट जारी कर दिया था। बुधवार को सभी केंद्रों पर गन्ने की तौल पूरी हो गई है। क्रय केंद्रों को बंद कर दिया है। उन्होंने बताया कि क्रय केंद्रों पर गन्ने की तौल से वंचित रहने वाले किसान बिना शिफ्ट के मिल गेट पर अपने गन्ने की तौल कर सकते है। 27 मई को मिल का पेराई सत्र पूरा हो जाएगा। मिल की ओर से किसानों के 15 मार्च तक के बकाए का भुगतान कराया जा चुका है। जल्द ही शेष बकाए का भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें