फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करेंगे गड़करी

Thu, 27 Apr 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नितिन गडकरी के आगमन की तैयारी के निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : नितिन गडकरी के आगमन की तैयारी के निरीक्षण करते अधिकारी।
विज्ञापन
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस - वे के निरीक्षण के लिए केंद्रीय जहाजरानी, सड़क परिवहन और राज मार्ग मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को पहुंचेंगे। हेलिकाप्टर से उतरने के बाद करीब डेढ़ किमी तक  मार्ग का निरीक्षण कर कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से फरीदाबाद के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


एडीएम डीपी सिंह ने बताया  केेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को सुबह करीब पौने नौ बजे सिंगौली तगा गांव पहुंचेंगे। वहां निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। केंद्रीय मंत्री के आने के कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही भारतीय  राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम के अलावा एसडीएम खेकड़ा राम प्रसाद बृहस्पतिवार को गांव सिंगौली तगा में पहुंचे और हाईवे पर हैलीपैड स्थल और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया  एक्सप्रेस - वे की बाबत केंद्रीय मंत्री पत्रकारों से रूबरू भी होंगे। 

उधर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सामने किसानों की तरफ से मुआवजे का मुद्दा भी उठाया जा सकता है। प्रभावित 11 गांव के लोगों का कहना है कि उन्हें दिए जा रहे मुआवजे की रफ्तार धीमी है। करीब 2221 किसानों को मुआवजा दिया जाना है, लेकिन अभी आधे किसानों को भी नहीं मिला है, ऐसे में मंत्री के सामने किसान पक्ष रखने पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें