फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एक्सप्रेसवे से देहरादून गए गडकरी, सांसद भी समर्थकों के साथ पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार सुबह दिल्ली से देहरादून उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक्सप्रेसवे से गए। यहां मवीकलां के पास उनका एनएचएआई के परियोजना निदेशक नरेंद्र सिंह समेत अन्य ने बुके देकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का मंगलवार को देहरादून से पीएम नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी कुछ देर के लिए मवीकलां गांव के पास रुक गए। वहां अधिकारियों ने उनका स्वागत किया तो उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेसवे कई राज्यों के लोगों के लिए फायदेमंद होगा और इससे औद्योगिक व पर्यटन विकास भी होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि परियोजना में किसी भी तरह की शिकायत मिली तो किसी को नहीं बख्शा जाएगा और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी। इसके बाद वह देहरादून पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए।

सांसद भी कार्यकर्ताओं के साथ एक्सप्रेसवे पर पहुंचे
बागपत। रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान भी मंगलवार शामदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। सांसद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जनता को यह बड़ा तोहफा दिया है, जिससे देहरादून व अन्य जगहों पर पहुंचने में जाम समेत अन्य समस्याएं नहीं झेलनी पड़ेंगी। उनके साथ सभासद अमित जैन, रोहित धनकड़, डॉ. संजीव आर्य, बसंत तोमर, सनी चौधरी, मास्टर ओमबीर तोमर, नीरज पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें