संवाद न्यूज़ एजेंसी
बड़ौत। पुलिया चौड़ीकरण कार्य के कारण बुधवार को 11 केवीए की लाइनों की शिफ्टिंग की जाएगी। इस कार्य के चलते कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बुधवार सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी।
विद्युत वितरण खंड प्रथम के सहायक अभियंता सीताराम ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र तहसील बड़ौत से जुड़े शाहमल कॉलोनी, मधुबन कॉलोनी, बावली रोड, बिजरौल रोड, नई बस्ती, गोविंद गार्डन, देव नगर, पटेल नगर और प्रीत विहार सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कोताना रोड बड़ौत से जुड़े एसईडब्ल्यू फीडर की आपूर्ति भी बाधित रहेगी।