- परीक्षा में कराया जाएगा कोरोना गाइडलाइन का पालन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शासन ने 25 से 31 मार्च तक माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए है। जिन विद्यालयों में परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे विद्यालयों में कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए परीक्षाएं आयोजित कराई जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों व होली के त्योहार को देखते हुए 24 मार्च से कक्षा एक से आठवीं व 25 मार्च से नौवीं से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं। जिन विद्यालयों में परीक्षाएं चल रही है, ऐसे विद्यालयों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए परीक्षाएं आयोजित कराई जाएगी। इस संबंध में सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।