फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय कार्ड धारकों को राशन के साथ मिलेगी निशुल्क चीनी, आज से शुरु होगा वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सौ से अधिक दुकानों के राशन का हुआ उठान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अंत्योदय कार्ड धारकों को मंगलवार को राशन के साथ प्रति कार्ड तीन किलो निशुल्क चीनी मिलेगी। सोमवार को सौ से अधिक दुकानों पर वितरण के लिए राशन का उठान हो चुका है। अन्य दुकानों के लिए मंगलवार को राशन का उठान किया जाएगा। सरकार की ओर से होली के पहले जनवरी, फरवरी व मार्च तीन माह की एकमुश्त एक किलो के हिसाब से प्रतिकार्ड धारक तीन-तीन किलो निशुल्क चीनी वितरित की जाएगी। जिले में 403 उचित दर विक्रेताओं द्वारा दो लाख कार्डधारकों को गेहूं-चावल, चना, रिफाइंड आयल वितरित किया जा रहा है। इसमें सात हजार 683 अंत्योदय कार्डधारक भी शामिल हैं। अंत्योदय कार्डधारकों को 18 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से चीनी का वितरण किया जाता था। मगर अब होली पर्व से पूर्व अंत्योदय कार्ड धारकों को निशुल्क चीनी वितरित की जाएगी। मंगलवार से सस्ते गल्ले की दुकानों पर राशन का वितरण शुरू किया जाएगा। सोमवार को सौ दुकानों के लिए राशन के साथ चीनी का उठान किया गया। अन्य दुकानों पर मंगलवार को राशन पहुंचेगा। जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि होली से पहले अंत्योदय कार्ड धारकों को इस बार जनवरी, फरवरी व मार्च, तीन माह की एकमुश्त निशुल्क चीनी वितरित की जाएगी। मंगलवार से खाद्यान्न के साथ चीनी का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

तीन दिवसीय ऋग्वेद पारायण यज्ञ 24 से
दोघट। आजमपुर मुलसम गांव में तीन दिवसीय ऋग्वेद खंड पारायण यज्ञ का आयोजन 24 से 26 फरवरी तक होगा। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य अरविंद शास्त्री होंगे। यह जानकारी सतपाल आर्य पुरोहित ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें