फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं सहित तीन के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोर्ट के आदेशों पर बड़ौत कोतवाली में दो महिलाओं सहित तीन के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। स्टांप विक्रेता की ओर से यह मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

नगर निवासी अमित जैन पुत्र वीरेंद्र कुमार जैन बड़ौत तहसील में ई-स्टांप विक्रेता का काम करते है। उनके मुताबिक जनवरी माह में नगर निवासी किरणो देवी, नईमा व मोहित उसके पास आए और लोहिया बाजार स्थित एक दुकान का बैनामा कराने के लिए करीब 42 हजार रुपये के स्टांप खरीदने के बात कही थी। इसके बाद अमित जैन ने 42 हजार रुपये की धनराशि के स्टांप तैयार करा लिए। मगर, तीनों ने किसी अन्य से स्टांप खरीदकर अपना बैनामा करा लिया। इसके बाद अमित जैन ने धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। अमित जैन ने बागपत कोर्ट न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। फिलहाल इस मामले में किरणो देवी, नईमा व मोहित के खिलाफ कोर्ट के आदेशों पर बड़ौत कोतवाली में धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेशों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें