फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैक बाऊंस होने पर फैक्ट्री मालिक ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया धोखाधडी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। मेरठ निवासी एक शोरूम मालिक ने खेकड़ा की रेडीमेड फैक्टरी से 21 लाख रुपये से अधिक के कपडे़ खरीदकर फर्जी हस्ताक्षर वाले चेक थमा दिए। चेक बाउंस होने पर फैक्टरी संचालक ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

नगर स्थित गांधी गंज मंडी में मुबारिकपुर फाटक के समीप रेखा गारमेंट्स नाम से मोहल्ला औरंगाबाद निवासी ओमप्रकाश धामा की फैक्टरी है। मेरठ के मोदीपुरम निवासी पति-पत्नी सुनील शर्मा और सुमन का बड़ौत में रेडीमेड कपड़ों का शोरूम है। पिछले माह पति-पत्नी ने ओमप्रकाश धामा से 21 लाख 27 हजार 185 रुपये के कपडे़ खरीदकर चेक दे दिए थे। इनमें कुछ चेक सुनील शर्मा ने अपने खाते तथा कुछ चेक पत्नी सुमन के खाते के दिए। ओमप्रकाश ने चेक भुगतान के लिए संबंधित बैंक में लगाए तो सुनील शर्मा की पत्नी सुमन के चेकबाउंस हो गए। इसके बाद पीड़ित ओमप्रकाश धामा ने नौ मई को पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने बुधवार को आरोपी सुनील शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी का कहना है कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। मामले की जांच कराकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें