फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर हो गई प्राथमिक विद्यालय की बिल्डिंग, विद्यार्थियों के लिए खतरा

विज्ञापन
जर्जर हुए प्राथमिक विद्यालय नम्बर दो तमेलागढ़ी में बच्चों को पढ़ाता अध्यापक - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
जर्जर हो गया प्राथमिक विद्यालय का भवन
विज्ञापन

दोघट (बागपत)। तवेलागढ़ी गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो का भवन जर्जर है। पड़ोस के एक व्यक्ति ने विद्यालय की बाहरी दीवार का एक हिस्सा गिरा दिया है। जिससे स्कूल का भवन और अधिक जर्जर हो गया है। भवन जर्जर होने के कारण स्कूल में पढ़ाई के लिए आने वाले छात्रों को खतरा हो सकता है। ऐसा नहीं है कि इस बारे में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जानकारी नहीं है, मगर जानकारी होने के बाद भी शिक्षा विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विद्यालय में 70 विद्यार्थी पंजीकृत है। स्कूल के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार तोमर ने बताया कि स्कूल के जर्जर भवन के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है, मगर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कोई दूसरी जगह नहीं होने के कारण छात्रों को जर्जर भवन में पढ़ाना मजबूरी है। भवन की छत का लिंटर भी क्षतिग्रस्त हो चुका है, जो जगह-जगह से टूट चुका है। पड़ोस के एक व्यक्ति ने स्कूल की दीवार का बाहरी हिस्सा गिरा दिया है। इस बारे में भी अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने जर्जर भवन का जल्द निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के भवन की मरम्मत कराने के लिए प्रतिवर्ष प्रस्ताव कराकर मरम्मत कराई जाती है। विद्यालय के भवन की जांच कराकर मरम्मत कराई जाएगी। - बिजेंद्र बालियान, एबीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें