खेकड़ा (बागपत)। कोतवाली पुलिस ने पूर्वी यमन नहर पटरी पर मुबारिकपुर के जंगल में गोकशी करने वाले एक व्यक्ति को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। इस दौरान भागते समय आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगल सिंह रावत ने बताया कि कोतवाली पुलिस सोमवार की शाम करीब पांच बजे बड़ागांव पुलिस चौकी नहर पटरी पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार रटौल गांव की ओर से पूर्वी यमुना नहर पटरी एक बाइक आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर बाइक सवार बाइक लेकर वापस भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। तो वह बाइक को मुबारिकपुर पुल के पास छोड़कर पुलिस पर फायरिंग करता हुआ जंगल की ओर भागने लगा। इस दौरान पुलिस की गोली उसके पैर में जा लगी। पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राशिद निवासी थाना सैद नंगली कस्बा ऊझारी मोहल्ला कुरैशियान जनपद अमरोहा हाल निवासी शाहदरा दिल्ली बताया। आरोपी से दो कारतूस और एक तमंचा बरामद किया। कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी 2020 के बाद से खेकड़ा कोतवाली से दो मुकदमों में वांछित चल रहा था। वह रटौल क्षेत्र में गोकशी की घटनाओं को अंजाम देता था।