फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोघट के कपिल की हत्या में चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। किरठल गांव में कपिल की पीट-पीटकर हत्या के मामले में मृतक के पिता ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों को नामजद किया है। प्रेम प्रसंग में युवक को घर बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक कपिल चौधरी के पिता सुभाष ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके भतीजे की किरठल में ससुराल है। परिवार की ही एक लड़की के साथ उसके पुत्र का प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार ने दबाव बनाकर लड़की से कॉल कराकर उसके बेटे को जबरन किरठल बुलवाया और इसके बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या में अंकुर पुत्र जगपाल, अक्षय पुत्र सतेंद्र, जगपाल पुत्र मलखान और रामपाल पुत्र मलखान नामजद किए गए हैं। आरोप लगाया कि रविवार को हुई मारपीट का बदला लेने के लिए हत्या की गई है। मृतक के पिता ने पुलिस अधिकारियों से घटना की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें