फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म होगा मोबाइल का झंझट, दूरदर्शन पर ऑनलाइन क्लास की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शासन की प्रत्येक बच्चे को ऑनलाइन शिक्षण से जोड़ने की मंशा है। सोमवार रात अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेस में प्रमुख सचिव अनुराधा शुक्ला ने दूरदर्शन पर क्लास शुरू कराने के संकेत दिए हैं। अगर दूरदर्शन पर बच्चों की क्लास शुरू हो गई तो उनकी मोबाइल व नेटवर्किंग संबधी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रशासन के प्रयासों के बावजूद भी ऑनलाइन शिक्षण परवान नहीं चढ़ पा रहा है। शिक्षा विभाग प्रत्येक छात्र को ऑनलाइन शिक्षण कराने के लिए प्रयास कर रहा है, मगर संसाधानों के अभाव में बच्चे ऑनलाइन शिक्षण से नहीं जुड़ पा रहे हैं। किसी के पास एंड्रायड मोबाइल का अभाव है तो कहीं पर नेटवर्क की समस्या बच्चों के परेशानी बन रही है। अधिक से अधिक छात्रों को ऑनलाइन शिक्षण से जोड़ने के लिए दूरदर्शन पर क्लास शुरू कराने की तैयारी है। डीआईओएस ओमदत्त सिंह ने बताया कि प्रमुख सचिव अनुराधा शुक्ला ने ऑनलाइन शिक्षण को लेकर वीडियो कांफ्रेंस की थी। इसमें सभी जनपदों के शिक्षाधिकारियों से शिक्षण संबधी सुझाव मांगे गए थे। वीडियो कांफ्रेस के दौरान प्रमुख सचिव ने कहा कि छात्रों की समस्या का समाधान करने के लिए दूरदर्शन से वार्ता चल रही है। बच्चों को दूरदर्शन के माध्यम से शिक्षण कराने की योजना तैयार की गई है। उन्होंने बुधवार से दूरदर्शन के माध्यम से क्लास शुरू करने के संकेत दिए थे, हालांकि इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं मिला है। दूरदर्शन पर शिक्षण शुरू होने से अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षण से जोड़ा जा सकेगा।
-------------------------
संसधानों के अभाव में कैसे हो पढ़ाई
बागपत। संसाधनों के अभाव में ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था परवान नहीं चढ़ पा रही है। जिले में 30 से 40 फीसदी बच्चे की ऑनलाइन पढ़ाई कर पा रहे हैं तथा 70 फीसदी छात्र-छात्राएं ऑनलाइन शिक्षण से दूर हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया तथा नोडल अधिकारी नामित कर सभी विद्यालयों में ऑनलाइन शिक्षण कराने की कवायद शुरू की गई है। प्रशासन के प्रयास के बावजूद अभी तक माध्यमिक शिक्षा परिषद् के लगभग 30 फीसदी बच्चे ही ऑनलाइन शिक्षण से जुड़ पाए हैं। जिले में 19 राजकीय, 71 सहायता प्राप्त व 52 वित्तविहीन विद्यालयों सहित 142 माध्यमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में 48 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। इनमें से 17 हजार छात्र-छात्राएं ही ऑनलाइन क्लास ले रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
माध्यमिक विद्यालयों में अधिकांश सामान्य वर्ग के बच्चे शिक्षण करते हैं। संसाधनों के अभाव के कारण ऑनलाइन शिक्षण प्रभावित हो रहा है। दूसरे इन दिनों में किसानों का कटाई का कार्य चल रहा है, यह भी एक कारण है, जिससे शिक्षण प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

--जिला विद्यालय निरीक्षक ओमदत्त सिंह
------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें