बड़ौत। होली को लेकर परिवहन अधिकारियों ने मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर रूटों पर चार बसें बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिनका संचालन मंगलवार से होगा। बसें बढ़ने से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
परिवहन अधिकारियों के अनुसार होली पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, जिसके कारण रूटों पर बसें बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। बड़ौत से मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर रूटों पर मंगलवार से चार बसों को बढ़ाया जाएगा। पर्व के दो दिन बाद भी इनका संचालन जारी रहेगा। ताकि यात्रियों को आवागमन में बसों की कमी के कारण परेशानियों को सामना नहीं करना पड़ा।
इनके अलावा रूटों पर सोमवार से बसों के फेरे बढ़ा दिए गए है। बसों की कमी के कारण यात्रियों को घंटों तक बस स्टैंडों पर इंतजार करना पड़ता हैं। इसके बाद भी डग्गामार वाहनों में दोगुना किराया देकर सफर करने को मजबूर होना पड़ता है, फिर भी समय पर लोग अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते है।