बड़ौत। नगर के बांके बिहारी मंदिर में सोमवार को भगवान खाटू श्याम का जन्म दिवस मनाया गया। जहां महिला श्रद्धालुओं ने भक्ति गीत गए और एक-दूसरे को रंग लगाकर होली भी खेली।
आंवला एकादशी का पूजन किया गया और व्रत रखकर महिला श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में भजन कीर्तन किया।
इसके साथ ही वहां भगवान खाटू श्याम का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसके बाद महिलाओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर भगवान की मूर्ति के समक्ष होली खेली। इस दौरान पंडित सीताराम शास्त्री ने आंवला एकादशी व भगवान खाटू श्याम के जन्मोत्सव के महत्व के बारे में बताया।
उद्यमियों ने खेली होली, कलाकारों ने समा बांधा : बागपत। औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रशासनिक भवन में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। वहां उद्यमियों ने गुलाल व फूलों से होली खेली।
कार्यक्रम का शुभारंम डीएम अस्मिता लाल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान दिल्ली से आए कलाकारों ने होली के गीतों से समा बांधा।
बागपत इंडस्ट्रीज वेल्फेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में होली मिलन समारोह में डीएम, सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने उद्यमियों के साथ फूलों की होली खेली और कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर बागपत इंडस्ट्रीज वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश गोयल, महामंत्री अश्वनी शर्मा, आशीष जैन, अमितांशु अग्रवाल, भगवान दास, लोकेश कुमार, राहुल गोयल, सिद्धार्थ मल्होत्रा मौजूद रहे।