फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मालगाड़ी पलटाने की साजिश में चार को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर ट्रैक पर सबमर्सिबल का पाइप रखकर मालगाड़ी को पलटाने की साजिश के मामले में शनिवार को पुलिस ने बावली गांव के जंगल में दबिश दी। पुलिस ने वहां से पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली से बागपत होते हुए सूरतगढ़ राजस्थान जा रही मालगाड़ी नंबर यूपीपीएसआरएस-एसटीपीबी को बुधवार रात पलटाने की साजिश थी। साजिश के तहत बावली व कासिमपुर खेड़ी गांव के बीच रेलवे ट्रैक पर एक पाइप रख दिया गया, हालांकि लोको पायलट सुभाष चंद्रा ने मालगाड़ी के इमरजेंसी ब्रेक लगाकर उसे रोक लिया था।
इस मामले में शनिवार को बावली गांव के जंगल में कोतवाली पुलिस ने दबिश दी। चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सीओ विजय कुमार का कहना है कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है। पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें