दोघट। शाहजहांपुर में शुक्रवार रात आरिफ के निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़कर पशु चोरी का प्रयास किया गया। लोगों के शोर मचाने पर चोर वहां से भाग गए। इसमें आरिफ ने थाने में शिकायत देकर सरताज, लियाकत, हासिम, नाजिम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
शाहजहांपुर गांव निवासी आरिफ ने बताया कि पांच दिसंबर रात में उसके निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़कर भैंस और गाय चोरी करने का प्रयास किया। दीवार में तोड़फोड़ की आवाज सुनकर वह नींद से जाग गया और चोरों को देखते ही शोर मचा दिया। शोर सुनते ही गांव में जाग हो गई। इसके बाद सरताज, हासिम, नाजिम और लियाकत उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आरिफ ने बताया कि आरोपी सरताज खुद को गांव के लोगों से कुख्यात अतीक और दूसरा भाई खुद को मुख्तार अंसारी कहलवाता है। इसमें जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।