बड़ौत (बागपत)। सीबीएसई परीक्षा के तहत बृहस्पतिवार को जनपद के 13 केन्द्रों पर हाईस्कूल गणित विषय का पेपर हुआ। 68 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। अधिकांश परीक्षार्थियों ने कहा कि पेपर आसार था। याद किए गए सूत्र सवालों को हल करने में काम आए।
वनस्थली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रणवीर डायरेक्टर गौरव शर्मा ने बताया कि संघन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों के अंदर एंट्री दी गई। मोबाइल व अन्य सामग्री परीक्षा केन्द्रों से बाहर रखी गई। जिला कोआर्डिनेटर डॉ. मुकेश गुप्ता ने बताया कि जनपद में बनाए गए 13 केन्द्रों में यह परीक्षा संपन्न हुई। कुल 4902 छात्र-छात्राएं पंजीकृत रहे, जिनमें से 4834 उपस्थित रहे। 68 अनुपस्थित रहे। वनस्थली पब्लिक स्कूल की गणित की शिक्षिका दीपा चौहान ने बताया कि कुल मिलाकर गणित विषय का पेपर आसान रहा। सेलेबस के अंदर से ही अधिकांश प्रश्न पूछे गए। जिन छात्रों ने थोड़ी सी भी मेहनत की होगी, उनका पेपर अच्छा हो गया होगा। उधर, छात्र विजय, अर्पण और छात्रा दीक्षा, तान्या का कहना था कि पेपर आसान रहा। अधिकांश सवाल आसान थे, जो फटाफट हल कर लिए। इससे मुश्किल सवालों को हल करने में समय ज्यादा मिल गया।