फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और राजमिस्त्री को सांप ने डसा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। खट्टा प्रहलादपुर गांव में खेत में टहल रहे सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामभूल सिंह को पैर के अंगूठे में सांप ने डस लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में उपचार कराया, जहां से मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया।
खट्टा प्रहलादपुर गांव निवासी सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शनिवार की सुबह खेत में टहल रहे थे। तभी लघुशंका जाते समय एक सांप ने उनके पैर के अंगूठे में डस लिया। थोड़ी देर बाद उन्हें चक्कर आने लगे। हालत बिगड़ने पर उनका उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ गौरीपुर जवाहरनगर निवासी राजमिस्त्री साजिद ने बताया कि नौरोजपुर गुर्जर गांव में एक मकान का निर्माण कर रहे थे। तभी ईंट के नीचे छिपे सांप ने अंगुली में डस लिया। राजमिस्त्री का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां पर चार एंटी स्नैक वेनम इंजेक्शन लगाने के बाद हालत में सुधार हुआ। इस मामले में डॉ. गौरव पंवार ने बताया कि राजमिस्त्री को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, लेकिन चार इंजेक्शन लगाने के बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर रामभूल को मेरठ के मेडिकल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें