फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर पर कार्रवाई को लेकर दो पक्षों में बंटे निरपुड़ा के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
- सहारनपुर में विजिलेंस की छापे की कार्रवाई को एक पक्ष के ग्रामीण बता रहे सही तो दूसरे पक्ष के ग्रामीणों ने चुप्पी साधी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर प्रेमसिंह राणा के सहारनपुर स्थित आवास और फार्म हाऊस पर छापे की कार्रवाई पर यहां ग्रामीण दो पक्षों में बंट गए हैं। इसमें एक पक्ष के ग्रामीण विजिलेंस की कार्रवाई को सही बताकर सरकार की तारीफ कर रहे हैं तो दूसरे पक्ष के ग्रामीण चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने इस प्रकरण पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

सहारनपुर में विजिलेंस की टीम ने सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर प्रेम सिंह राणा के आवास और फार्म हाऊस पर छापामारी की। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद निरपुड़ा गांव में हर कोई इसको लेकर चर्चा कर रहा है। गांव में लोग कहते हैं कि यह विवाद नया नहीं है। यह वर्ष 2021 में निरपुड़ा गांव में प्रधानी का चुनाव होते ही शुरू हो गया था। इसमें सेवानिवृत इंस्पेक्टर प्रेमसिंह राणा ने अपने भाई प्रताप सिंह को प्रधान बनाने के लिए मदद की और वह प्रधान बन भी गए। इसके बाद गांव के राममेहर ने प्रेमसिंह राणा पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाते हुए शिकायत की। इसमें वर्तमान प्रधान प्रताप सिंह पक्ष के लोग चुप्पी साधे हुए हैं तो दूसरे पक्ष के ग्रामीण खुशी मना रहे हैं। राममेहर व अन्य साफ कहते हैं कि सरकार की इस कार्रवाई से भ्रष्टाचार करने वालों को सबक मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें