फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर बीडीसी के अपहरण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बिचपड़ी गांव में स्कार्पियो सवार लोग हथियारों के बल पर क्षेत्र पंचायत सदस्य का अपहरण कर ले गए। उसकी पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर अपहरण का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत की है। सुनीता पत्नी पालेराम ने बताया कि वह बुधवार को पति और देवर सतवीर के साथ मजदूरी के लिए कानौली गांव जा रहे थे। तभी नीले रंग की स्कार्पियो आई। इसमें से हथियारबंद पांच लोग उतरे और उसके पति को जबरन गाड़ी में डालकर ले गए। इनमें पूर्व प्रमुख व उसके सरूरपुर कलां निवासी साथी को वह पहचानती है। उसने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बिना गठबंधन के विधानसभा का चुनाव लड़ेगी बसपा
बागपत। बसपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व राज्यसभा सांसद वीर सिंह ने कहा कि पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव बिना गठबंधन के लड़ेगी। पार्टी अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर कार्यकर्ता अभी से मजबूती से तैयारी में जुट जाएं। पार्टी पदाधिकारियों ने संगठनात्मक समीक्षा भी की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर गौतम ने की। संचालन हरपाल सिंह ने किया। इस मौके पर सत्यपाल पेपला, कमल सिंह, मोहित आनंद, नितिन जाटव, दयाराम सैन, केवल सिंह गौतम, मांगेराम जाटव, हाजी फिरोज, डॉ. शैलेंद्र, विकास, इरफान, रविंद्र कश्यप, कपिल, शशीकांत, सुनील दाहा, संतरा आदि मौजूद रहे।
फार्मासिस्ट के खाते से उड़ाए 62 हजार रुपये
बागपत। सीएचसी के फार्मासिस्ट सुहेब खान के खाते से साइबर ठगों ने 62 हजार रुपये साफ कर दिए। उसने एसपी से मामले की शिकायत की है। बताया कि सीएचसी बागपत में तैनात डॉ. श्रवण कुमार के फोन पर मंगलवार सुबह अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उन्हें झांसे में लेकर उनके खाते में रकम भेजने की पेशकश की। उनसे फोन पे या गूगलपे की यूपीआई आईडी मांगी। चिकित्सक ने कहा कि वह फोनपे या गूगलपे इस्तेमाल नहीं करते। जिस पर ठग ने किसी परिचित की आईडी मांगी। चिकित्सक ने फार्मासिस्ट सुहेब खान से कांफ्रेंस पर उसकी बात करा दी। फार्मासिस्ट ने उसे आईडी दे दी। इसके बाद उसके खाते से छह किश्तों में 62 हजार रुपये साफ हो गए। एसपी अभिषेक सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप
बागपत। हरचंदपुर के पूर्व प्रधान पति अय्यूब ने एसपी कार्यालय पर शिकायत की। बताया कि कब्रिस्तान की भूमि में खड़े चार पेड़ों को अवैध तरीके से काटने का प्रयास किया गया था। जिसकी सूचना खेकड़ा एसडीएम को फोन से दी गई थी। पुलिस ने पेड़ कटान का कार्य रुकवाया था। आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग उनकी झूठी शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर सुखवीर सिंह, जिशान, सलीम, ताज मोहम्मद, सद्दाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें